फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Azmi: सपा नेता के बिगड़े बोल- 'मुसलमानों ने हजार साल राज किया, 70-75 साल में ही इस हांडी में उबाल आ गया'

Sun, 19 Mar 2023 08:43 PM IST
नितिन गौतम एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

अबू आजमी ने कहा कि नए भारत में मदरसों की जरूरत है। मदरसें जो आपसी भाईचारे का पैगाम दें। मदरसों से पढ़े-लिखे लोग निकलते हैं। उन्होंने कहा, ये लोग नफरत के पुजारी हैं।
विज्ञापन
सपा नेता अबू आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने कोलकाता में आयोजित हुई सपा कार्यकारिणी की बैठक के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मदरसे बंद कराने की बात पर तीखा हमला किया। आजमी ने कहा, मदरसे लोगों को इनसान बनाते हैं। मदरसे लोगों के दिलों में प्रेम जगाते हैं। मदरसे बताते हैं कि पड़ोसी का क्या हक होता है। हर धर्म के साथ एक जैसा व्यवहार करो। मदरसों से निकले हुए कई सौ लोग आज आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर हैं। उनको कुछ मालूम ही नहीं है। उनको अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन


बोले- मुसलमानों में हजार साल राज किया
आजमी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, अगर बंद कराना है तो शिशु मंदिर बंद कराओ। जिसमें सिर्फ और सिर्फ नफरत का पैगाम दिया जाता है। जहां देश के इतिहास को मिटाकर, बच्चों में केवल नफरत पैदा की जाती है। देश में अशांति फैलाने वाले ये लोग हैं। इसलिए तो हम लोग यहां मीटिंग कर रहे हैं। ये देश के संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मुसलमानों ने हजार साल राज किया है। सत्तर-पचहत्तर साल में इस हांडी में उबाल आ गया। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Poll 2024: अखिलेश होंगे विपक्षी नेताओं को जोड़ने वाले सूत्रधार! कोलकाता की बैठक से मिले ऐसे संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश में मदरसों की जरूरत'
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, नए भारत में मदरसों की जरूरत है। मदरसें जो आपसी भाईचारे का पैगाम दें। मदरसों से पढ़े-लिखे लोग निकलते हैं। उन्होंने कहा, ये लोग नफरत के पुजारी हैं। ये नफरत फैलाकर सीधे-साधे हिंदू भाईयों के दिलों-दिमाग में गलतफहमी पैदा करके सरकार में रहना चाहते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, इस देश में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं। अलग-अलग तरह के रस्म-रिवाज के लोग रहते हैं। अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें