फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का बेतुका बयान, '90% बिजली चोर मुसलमान'

Fri, 15 Jun 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के कौशांबी जिले से भाजपा विधायक संजय गुप्ता का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में भाजपा विधायक ने कहा कि 90 फीसदी मुसलमान बिजली चोर हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए अपने बयान का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि उनका बयान हिंदू-मस्लिम भेदभाव को कमजोर करने के लिए था, वो चाहते हैं कि लोग मुस्लिमों के घर भी जाएं। 

विज्ञापन





बीजेपी विधायक संजय गुप्ता के क्षेत्र में विद्युत विभाग पिछले कई दिनों से छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा रहा है। इस मामले की शिकायत जब कुछ लोगों ने बीजेपी विधायक से की। उन्होंने इस कार्रवाई को रोकने और एफआईआर वापस लेने के लिए बिजली विभाग की जेई से बात की।

सूत्रों के मुताबिक विधायक संजय गुप्ता जेई से बात करते हुए एक दम भड़क गए। विधायक ने कहा है कि अगर अफसरों ने हिन्दुओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई को बीच में रोककर सभी मामले वापस नहीं लिए तो वह न सिर्फ अफसरों का जीना मुहाल कर देंगे, बल्कि उन्हें ऐसा करारा सबक सिखाएंगे, जिससे वह अपना तबादला करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


अफसर को धमकी देने के बाद विधायक बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर वहां धार्मिक आधार पर डाटा मांगने लगे तो दफ्तर में कोहराम मच गया। विधायक की करतूत और अफसर को दी गई धमकी के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारी धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों और विधायक के समर्थकों में तीखी झड़प भी हुई, विधायक समर्थकों ने बिजली विभाग की एक जीप पर पथराव भी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें