फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में भाजपा कांग्रेस विधायकों को पैसे देकर दिलवा रही इस्तीफा: अभिषेक मनु सिंघवी 

Mon, 19 Oct 2020 01:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर गुजरात में कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया। सिंघवी ने रविवार को कहा, गुजरात में विधायिका भाजपा का मोहरा बन गई है। भाजपा के लिए यह एक व्यावसायिक खेल है, जिसमें तीन ‘टी’ शामिल हैं। ये तीन टी हैं, विधायकों के साथ ट्रेडिंग, ट्रैफिकिंग और ट्रांसेक्शनिंग। 

विज्ञापन


सिंघवी ने दो ऑडियो टेप जारी करते हुए कहा, इन टैप में एक विधायक अक्षय पटेल हैं, जो 2020 के शुरुआत में हमारे साथ थे। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए एक पार्टी की ओर से 50 से 52 करोड़ रुपये की पेशकश की गई। यह आप सबके सामने है। यह अस्वीकार्य है और मुझे यह कहना होगा कि अभी तक किसी ने भी इसका खंडन नहीं किया है। दूसरा टैप कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले एक और विधायक कांकरिया का है। उन्होंने भी यह स्वीकार किया है कि इस्तीफा देने के बदने उन्हें भाजपा की ओर से टिकट मिलेगा या पैसा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें