तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया, तो फिर ममता और महिलाओं का एक समुदाय के रूप में उपहास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों नहीं किया गया? अनुसूचित जनजाति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को अयोग्य ठहराने के लिए मामला दर्ज कराएंगे।
यह भी पढ़ें-
Politics: '2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दल एकजुट होकर भाजपा से लड़ें', ममता बनर्जी ने की अपील
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ तंज करके प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। टीएमसी के महासचिव यहां शहीद मीनार मैदान में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी के विधिक प्रकोष्ठ से कहा कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी के खिलाफ एक मामला दर्ज कराए। उन्होंने मांग की कि जनजातीय समुदाय की एक महिला मंत्री का अपमान करने के मामले में विधानसभा की सदस्यता से शुभेंदु को अयोग्य ठहराया जाए।
पंचायत और लोकसभा चुनाव में टीएमसी को वोट न दें मतदाता: सुवेंदु
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने सार्वजनिक भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी ने इस मौके पर कहा कि मतदाता आगामी पंचायत और लोकसभा चुनाव में टीएमसी को वोट न दें, ताकि ममता बनर्जी सरकार को हटाने के काम को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में टीएमसी अभी तक की सबसे भ्रष्ट सरकारों में से एक है। टीएमसी के लोग नौकरियां बेचने और अपनी जेब भरने में व्यस्त हैं। आने वाले समय में भाजपा टीएमसी की भ्रष्ट सरकार को हटाएगी।