भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के उनकी बहादुरी के सम्मान में उनकी यूनिट ने एक नए बैज का इस्तेमाल कर रही है। इस बैज में लिखा है, 'फॉल्कन को मारने वाला।' 27 फरवरी को एक हवाई युद्ध के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को धराशायी कर दिया था। सैनिकों की इस यूनिट ने इस नए बैज में खुद को एमराम मिसाइल को छकाने वाला भी बताया है। उस हवाई लड़ाई में भारतीय लड़ाकू विमान मिग-21 ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान से दागे गए 4-5 एआईएम-120 एमराम मिसाइलों से बच निकले थे।
पाकिस्तानी सेना के कब्जे से रिहा होने के बाद स्वदेश लौटे वर्तमान को कुछ महीने के बाद राजस्थान के सूरतगढ़ वायुसेना बेस में पहली पोस्टिंग मिली है। 27 फरवरी को हुई उस हवाई युद्ध के दौरान वर्तमान का विमान पाकिस्तान की सीमा में घुस गया था। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंधक बना लिया था। लगभग 60 घंटों बाद उनकी स्वदेश वापसी हुई थी।
कुछ हफ्तों पहले ही उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में अपने साथी सैनिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे थे। उनके साथियों में तस्वीरें लेने की होड़ सी मची दिखाई दे रही थी। वीडियो में अभिनंदन अपने साथियों के बीच वायुसेना की वर्दी में दिखाई दे रहे थे और उनकी मूंछें पहले से काफी ज्यादा बड़ी हो गई है।