फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद से पार हुए अभिजीत, करण जौहर पर आपत्तिजनक बयान दिया

Mon, 03 Oct 2016 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नाना पाटेकर
पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड अब स्पष्ट रूप से दो धड़ों में बंट गया है। कुछ लोग बचाव कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि यह फैसला सही है। इस विवाद में अब नाना पाटेकर भी कूद पड़े हैं। 

वहीं, आए दिन अपने ट्वीट्स के जरिए विवादों में रहने वाले गायक अभिजीत ने एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को लेकर करण जौहर पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में करण जौहर के लिए काफी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या कहा है अभिजीत ने करण जौहर के लिए  और  अंतिम स्लाइड में जानें क्या बोले नाना। 
विज्ञापन

अभिजीत का विवादित ट्वीट, 'करन जौहर पाक कलाकर फवाद खान की महबूबा'

2 of 6
अभिजीत
अभिजीत ने करण जौहर के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है, 

'एक और लव जेहाद...महबूबा करण जौहर परेशान हैं...पाकिस्तानी प्रेमी फवाद ने बेचारी श्रीमती करण जौहर खान को धोखा दे दिया'।  अभिजीत ने यह ट्वीट उस ख़बर को लेकर किया है, जिसमें फवाद खान के 'कॉफी विद करण' में नहीं आने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

अभिजीत का विवादित ट्वीट, 'करन जौहर पाक कलाकर फवाद खान की महबूबा'

3 of 6
करण जौहर
उल्लेखनीय है कि करण की आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल में' पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी हैं। ऐसे में करण जौहर पाकिस्तान विरोधियों के निशाने पर हैं। 

अभिजीत का विवादित ट्वीट, 'करन जौहर पाक कलाकर फवाद खान की महबूबा'

4 of 6
करण जौहर
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब उड़ी में भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ। इस में भारत के 18 जवान शहीद हो गए। पूरे देश ने इस हमले की निंदा की। बॉलीवुड ने भी इस मामले को लेकर काफी गुस्सा जाहिर किया। 
विज्ञापन

अभिजीत का विवादित ट्वीट, 'करन जौहर पाक कलाकर फवाद खान की महबूबा'

5 of 6
सलमान खान और अमिताभ बच्चन
इसके बाद बॉलीवुड में पाक कलाकारों को बैन करने की मांग उठने लगी। धीरे-धीरे बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया। पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन करने को लेकर कुछ लोग बचाव में आए तो कुछ ने कहा कि बैन होना चाहिए।

सलमान खान ने कहा कि वे (पाकिस्तानी) कलाकार हैं, आतंकवादी नहीं, उन्हें सरकार यहां आने के लिए परमिट देती है। तो वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि सरकार अगर बैन लगाए तो हम पालन करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजीत का विवादित ट्वीट, 'करन जौहर पाक कलाकर फवाद खान की महबूबा'

6 of 6
नाना पाटेकर
उधर, अब इस पूरे विवाद में नाना पाटेकर भी कूद पड़े हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड देश के सामने कुछ भी नहीं। नाना ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश के जवान असली होरो हैं, हम (बॉलीवुड) वाले तो नकली लोग हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें