फर्जी स्टांप पेपर घोटाले के सरगना अब्दुल करीम तेलगी की पत्नी शाहिदा ने अदालत से गुहार लगाई है कि उनकी बेनामी संपत्ति जब्त की जाए और उसे देश के फायदे में इस्तेमाल किया जाए। यही तेलगी की अंतिम इच्छा थी। अगले साल तीन फरवरी को अगली सुनवाई होगी।
पढ़ें: गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल का बड़ा आरोप- ATM हैक हो जाते हैं तो EVM क्यों नहीं हो सकती
लंबी बीमारी के बाद 26 अक्तूबर को तेलगी की बेंगलूरु के अस्पताल में मौत हो गई थी। शाहिदा का दाव है कि तेलगी की अंतिम इच्छा घोटाले से कमाई दौलत का इस्तेमाल देश हित में करने की थी। इस याचिका में उन सभी संपत्तियों की सूची है, जिसे तेलगी ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीदा था।
पढ़ें: CPI-M के पोस्टर पर किम जोंग, BJP बोली- हमारे और RSS के दफ्तर पर ना दाग दें मिसाइल
पर जांच एजेंसियों ने इन संपत्तियों को कभी जब्त नहीं किया। इनमें से सात संपत्ति बेलगाम और दो बीजापुर कर्नाटक में है।