चुनाव शुरू होते हैं, प्रचार होता है, प्रचार में हजारों की संख्या में गाड़ियां आती हैं, बैनर लगाए जाते हैं, डिजिटल से लेकर हर माध्यम पर राजनीतिक पार्टियां प्रचार करने के लिए बेहिसाब पैसा खर्च करती हैं। इन सबके बीच एक सवाल उठता है कि पार्टियों के पास पैसा आता कहां से हैं।
इसी को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि 'क्या आप यह जानना चाहते हैं कि देश के राजनीतिक दलों के पास पैसा कहां से आता है?' इसके जवाब में कुल 4784 वोट पड़े। इनमें से 86.91 फीसद लोगों ने कहा कि वह जानना चाहते हैं। वहीं, 13.09 फीसद लोगों ने कहा कि वह यह जानना ही नहीं चाहते।