फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-गोवा के बाद इन 4 चार राज्यों में चुनाव लड़ेगी आप

Sun, 12 Feb 2017 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया का शुक्ल पक्ष - फोटो : SELF
विज्ञापन
पंजाब और गोवा में चुनाव लड़ने के बाद आम आदमी पार्टी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन


राजस्थान में 'आप' के चुनाव प्रभारी बने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'राजस्थान में लोगों का बीजेपी से मोहभंग हो गया है। वहीं, लोग कांग्रेस पर दोबारा विश्वास नहीं करना चाहते हैं। हर चुनाव में चेहरे बदलते हैं, लेकिन सरकार वही रह जाती है। लोग बदलाव के लिए एक अलग ऑप्शन खोज रहे हैं और नीति में बदलाव चाहते हैं।


पिंक सिटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि उन्हें दूसरी पार्टी से आए हुए लोगों को शामिल करने में कोई हिचक नहीं है।  ऐसे लोग जिनका चरित्र ठीक हो और उनके ऊपर किसी भी तरह के आपराधिक मामले नहीं चल रहे हों, उनका पार्टी में स्वागत है। 
विज्ञापन



सिसोदिय ने कहा, हमें इस बात का कोई घमंड नहीं कि राजनीति में सिर्फ हम लोग ही अच्छे हैं। दूसरी पार्टियों में भी अच्छे लोग हैं। यदि वे हमारी नीतियों पर विश्वास करते हैं तो हम अपनी पार्टी में उनका स्वागत करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए सिसोदिया ने कहा, नोटबंदी के बाद लोग बुरी तरह से परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कतार में खड़े लोगों का उपहास उड़ाते हैं।
विज्ञापन

नोटबंदी पर किया प्रहार

मनीष सिसोदिया - फोटो : SELF
नोटबंदी को पूरी तरह से फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पास कालेधन हैं, उन्होंने पीछे के रास्ते से अपने पैसे बदलवा लिए। वहीं, किसान और मजदूर जैसे आम लोग कड़ी मेहनत से पाए अपने ही पैसे को बदलवाने के लिए कतार में खड़े हैं।


सिसोदिया ने कहा कि हमें विश्वास है कि 'आप' पंजाब और गोवा में बेहतर प्रदर्शन करेगी।  दिल्ली की सरकार ने विकास किया, पानी और बिजली के दाम घटाए और शिक्षा क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी को भारी बहुमत मिलने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें