फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Rajasthan Leadership: घनेंद्र भारद्वाज बने राजस्थान के सहप्रभारी, पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी

Wed, 03 Sep 2025 05:25 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में अपने जनाधार का विस्तार करने के प्रयास कर चुकी है। अब पार्टी की नजर राजस्थान पर है। यहां घनेंद्र भारद्वाज को पार्टी का सहप्रभारी बनाया गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज को राजस्थान में पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। वे राज्य में पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उनकी नियुक्ति से राजस्थान में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी लंबे समय से राजस्थान में अपनी पैठ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। 
विज्ञापन


जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास
घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता अब बदलाव चाहती है। भाजपा और कांग्रेस की राजनैतिक जुगलबंदी जनता को एक विकल्प देने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी। वे अगले दो-तीन दिन में जयपुर पहुंचकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें