फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Crisis: 'घरेलू उड़ानों पर इंडिगो का 70 फीसदी कब्जा, इससे मिली ब्लैकमेल करने की ताकत', बोले राघव चड्ढा

Wed, 17 Dec 2025 07:12 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इंडिगो संकट को लेकर एयरलाइंस से लेकर केंद्र सरकार तक पर निशाना साधा। सांसद चड्ढा ने कहा कि डीजीसीए और एयरलाइंस के पास दो साल का समय था, फिर भी इस पर अमल करने में देरी हुई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को इंडिगो संकट को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) पर निशाना साधा। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने करीब एक साल पहले ही संसद में विमानन क्षेत्र को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि मैंने इस दौरान कई मुद्दे उठाए थे।  

विज्ञापन


AAP सांसद ने कहा, 'हवाई अड्डों पर महंगा खाना, बढ़ती उड़ान दरें और सबसे जरूरी, जो आज के संदर्भ में बेहद प्रासंगिक है, वह था कि भारत का विमानन क्षेत्र एकाधिकार की स्थिति से जूझ रहा है।'

राघव चड्ढा ने कहा, 'सभी उड़ानें एयर इंडिया या इंडिगो की ओर से चलाई जाती हैं। इंडिगो भारत के विमानन क्षेत्र के 70 फीसदी हिस्से को नियंत्रित करती है। इससे उन्हें इतनी ज्यादा सौदेबाजी की ताकत या सीधे शब्दों में कहें तो, ब्लैकमेल करने की ताकत मिलती है कि वह सरकार या डीजीसीए को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SHANTI Bill: 'ये एक खतरनाक कदम है', संसद में परमाणु ऊर्जा विधेयक पर भड़के कांग्रेस सांसद शशि थरूर

उन्होंने कहा, 'फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियम, जिनके कारण भारतीय यात्रियों को इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जनवरी 2024 में लागू किए गए थे। इसका मतलब है कि डीजीसीए और एयरलाइंस के पास इन्हें लागू करने के लिए करीब दो साल का समय था, फिर भी हम असफल रहे।'



राघव चड्ढा ने कहा, 'डीजीसीए अधिक सक्रियता से काम कर सकता था। यह एक मुक्त बाजार है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन इस क्षेत्र को इस तरह से खोला जाना चाहिए, जिससे अन्य कंपनियों को भी विमानन क्षेत्र में प्रवेश करने और भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिले।'
विज्ञापन


संसद में एआई का मुद्दा उठाने पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति नहीं है। एआई आने वाले युग को परिभाषित करेगा और जहां हम 'मेक इन इंडिया' की बात करते हैं, वहीं 'मेक एआई इन इंडिया' की बात करना भी उतना ही जरूरी है। एआई की शक्ति से संपन्न देश अगले दशक की वैश्विक महाशक्ति होगा।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें