फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: आप सांसद राघव चड्ढा बोले- पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ बने साझा वैश्विक मंच

Wed, 21 May 2025 04:04 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राघव चड्ढा ने मजबूती से भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि पहलगाम हमले में देश ने 26 मासूम निर्दोष नागरिकों को खोया है। इसे किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों के खिलाफ जो कठोर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आप सांसद राघव चड्ढा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर चर्चा हो रही है। भारत ने हर मंच से अपनी बात मजबूती के साथ रखी है और कहा है कि इस तरह के हमलों का करारा जवाब दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को साझा मंच विकसित करना चाहिए जिससे इस तरह के आतंकवाद को पूरी दुनिया में कहीं समर्थन न मिले। उन्होंने यह बात ग्लोबल एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में कहा।  
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने मजबूती से भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि पहलगाम हमले में देश ने 26 मासूम निर्दोष नागरिकों को खोया है। इसे किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों के खिलाफ जो कठोर कार्रवाई की है, उसने एक नया आयाम स्थापित किया है और इस बात की घोषणा कर दी है कि अब किसी भी आतंकी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जैसे शांति के पुजारी हमारे देश के हैं तो सुभाष चंद्र बोस जैसे लोग भी यहीं पैदा हुए हैं। हम अपने ऊपर होने वाले किसी भी हमले का करारा जवाब देना जानते हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की एक नई और बदली छवि की वैश्विक स्तर पर घोषणा की है, और इसका आशय यही है कि अब भारत को चोट पहुंचाने वाले को किसी भी आतंकी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'यह ध्यान भटकाने की कोशिश', सर्वदलीय सांसदों के विदेश दौरे पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें