फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला के शक में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को आयकर नोटिस

Wed, 28 Sep 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने हवाला के शक में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को नोटिस भेजकर उनसे चार अक्तूबर को पेश होने को कहा है। जैन को यह नोटिस आयकर कानून 1961 की धारा 131 के तहत भेजा गया है। इसमें उन्हें वैयक्तिक रूप से पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन के पिछले चार-पांच साल के आयकर रिटर्न की पड़ताल से ऐसा प्रतीत होता है वह हवाला कारोबार में संलिप्त रहे हैं। इसलिए उन्हें नोटिस भेजकर बुलाया जा रहा है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। 

आयकर विभाग ने इंडो मेटलमपैक्स, अकिंचन डेवलपर, प्रसास इंफो सोलूशन नामक कंपनियों के सिलसिले में उन्हें बुलाया है। आयकर विभाग ने कहा है कि वह सबूत के साथ आयकर दफ्तर में सुबह 11.30 बजे उपस्थित हों। यदि वह ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उन पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन

जैन का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है

नोटिस के बारे में जैन का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और वह इस नोटिस का जवाब आयकर विभाग को दे देंगे। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2012 से पहले उन्होंने कुछ कंपनियों में निवेश किया था।

उसके बाद से उनका उन कंपनियों से कोई लेनादेना नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि यह एक जांच नहीं है, यह सिर्फ एक पुनर्मूल्यांकन है और उन्हें आयकर विभाग ने एक गवाह के तौर पर बुलाया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने पूरे कागजात देखे हैं। सत्येंद्र को फंसाने की कोशिश की गई है। वह पूरी तरह से बेकसूर हैं। अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो हम उनको निकाल देंगे। हम उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा है कि आप विधायकों और मंत्रियों पर गलत और झूठे केस किए जा रहे हैं। मुझ पर एफआईआर है, मुझ पर सीबीआई रेड कर सकती है, क्यों? क्या हम कोई साजिश कर रहे है। हम शुक्रवार को इसका विधानसभा में पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन

आयकर विभाग के पास पुख्ता सबूत!

आयकर विभाग के पास पुख्ता सबूत! आयकर अधिकारियों की मानें तो सत्येंद्र जैन के खिलाफ उनके हाथ कई सबूत लगे हैं। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हाल में हवाला कारोबार से संबंधित छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त जीवेंद्र मिश्र ने जैन की कारगुजारियों की जानकारी दी है। उसने अपने बयान में जैन के नाम अवैध तरीके से पैसे भेजने की बात कबूल की है। 

आयकर विभाग के पास इस अवैध मनी ट्रांसफर से संबंधित कागजात भी हैं। उसी आधार पर विभाग ने जैन पर हाथ डाला है। कोलकाता में बरामद कागजातों को सामने रख कर उनसे सफाई मांगी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की जांच लंबे समय से चल रही है। कुछ पुख्ता दस्तावेज हाथ लगने के बाद ही जैन को समन भेजा गया है।

सुबह सत्येंद्र जैन को तलब किया था। सारे कागजात देखे। वह निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। हम सत्येंद्र जैन के साथ खड़े हैं।- अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

मुझे गवाह के तौर पर 4 अक्तूबर को पेश होने के लिए नोटिस मिला है। सेक्शन 131 में मिले नोटिस का जवाब मैं पहले आयकर विभाग को दूंगा फिर मीडिया को बताऊंगा। मैंने कुछ गलत नहीं किया। -सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री, दिल्ली सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें