फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP का दावा: गोवा में विकल्प बनेगी पार्टी, केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी डॉक्यूमेंट्री, भाजपा को घेरा

Wed, 18 Mar 2026 04:20 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई / नई दिल्ली।

सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर बनाई गई फिल्म देखी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे कथित तौर पर फर्जी केस बनाकर जेल में डाला जा रहा है। केजरीवाल ने डाक्यूमेंट्री देखने के बाद AAP नेताओं को फर्जी केस के आधार पर जेल भेजने की कार्रवाई को भाजपा की साजिश बताया।
विज्ञापन
केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इसमें आप नेताओं को फर्जी केसों में फंसाकर जेल भेजने की पूरी कहानी दिखाई गई है। गोवा में ये मौका केवल फिल्म स्क्रीनिंग का ही नहीं, बल्कि भावनात्मक और राजनीतिक भी था। हॉल में बैठा हर व्यक्ति सिर्फ दर्शक नहीं था, बल्कि गवाह था उस दौर का, जब एक उभरती हुई ईमानदार राजनीति को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की गई। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी, वैसे-वैसे माहौल गंभीर होता गया। कई जगहों पर सन्नाटा था, कई जगहों पर गुस्सा, और अंत में एक मजबूत संकल्प सच्चाई के साथ खड़े रहने का।
विज्ञापन


इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह पूरी कहानी किसी एक नेता की नहीं है, बल्कि उस सोच की है, जिसे दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि किस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया गया, जेल में डाला गया, और जनता के बीच शक पैदा करने की कोशिश की गई। लेकिन इसके बावजूद पार्टी का एक भी नेता नहीं टूटा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी इस डॉक्यूमेंट्री को कोंकणी भाषा में गोवा के हर कस्बे, हर मोहल्ले और हर वार्ड तक पहुंचाने का प्रयास करने वाली है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले AAP इस अभियान के माध्यम से जनआंदोलन खड़ा करने का प्रयास कर रही है। पार्टी चाहती है कि हर कार्यकर्ता गर्व के साथ खड़ा हो और पूरे विश्वास के साथ कह सके, अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं।
विज्ञापन


AAP के मुताबिक गोवा शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। डॉक्यूमेंट्री जैसी पहल यहां के लोगों के दिलों को छू रही है और जनता के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी बन रहा है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि ये दल केवल एक राजनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि जनता का भरोसा बनकर उभर रही है और केजरीवाल इस भरोसे के केंद्र में खड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें