फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का आरोप: बिना डीपीआर बनाए कंपनी को सौंप दिए सात करोड़ रुपये, ऑडिट रिपोर्ट पर जवाब नहीं दे रही भाजपा

Sun, 07 Mar 2021 11:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी का आरोप, भाजपा ने रानी झांसी फ्लाइओवर बनाने में किया भ्रष्टाचार, 175 करोड़ के शुरूआती बजट वाले फ्लाईओवर को बनाने में लगाए 724 करोड़ रूपये
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर रानी झांसी फ्लाईओवर बनाने में अनियमितता बरतने और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा शासित प्रशासन की अगुवाई में बने इस फ्लाईओवर की शुरूआती निर्माण कीमत केवल 175 करोड़ थी, लेकिन इसे बनाने में 24 साल लगा दिए गए। इस दौरान इसकी लागत लगातार बढ़ती रही और अंततः यह 724 करोड़ रुपये हो गई। इसे आम आदमी का पैसा बताते हुए आप ने कहा है कि भाजपा को बताना चाहिए कि ऑडिट रिपोर्ट में जिन गंभीर मामलों पर सवाल उठाए गए हैं, उन पर पार्टी का क्या कहना है।

विज्ञापन


आप के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रानी झांसी फ्लाईओवर की डीपीआर रिपोर्ट बनाने के लिए एक निजी कंपनी की सेवाएं लेने की बात हुई थी, लेकिन कथित तौर पर कंपनी को डीपीआर बनाए बिना ही सात करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा फ्लाईओवर बनाने के दौरान भूमि अधिग्रहण के काम में भी अनियमितता बरती गई थी। इसे किसी एजेंसी द्वारा किए जाने के बजाय इंजीनियरों और नेताओं द्वारा किया गया था।

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भाजपा को बताना चाहिए कि इस फ्लाईओवर को बनाने में इतनी देर क्यों हुई और इसकी इतनी कीमत क्यों बढ़ी। इसके अलावा जिन लोगों के जरिए इस काम को पूर्ण किया गया, उनके भाजपा नेताओं से संबंध होने का आरोप भी लगाया गया है। आप ने कहा है कि इस मामले पर भाजपा का पक्ष जनता के सामने आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें