फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में एसीबी के सामने पेश हुए आप के सीएम पद उम्मीदवार गोम्स

Mon, 26 Dec 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Gomes
विज्ञापन
गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार एल्‍विस गोम्स एसीबी के सामने पेश हुए हैं। उन्हें जमीन से जुड़े एक घोटाले में एसीबी ने तलब किया था। पणजी में वह सुबह आप
विज्ञापन

कार्यकताओं के साथ पहुंचे, लेकिन अंदर अकेले ही गए।   इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि आप ने गोम्स को आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम पद उम्मीदवार बनाया है।

गोवा हाउसिंग बोर्ड में मैनेजिंग डायरेक्टर रहे एल्‍विस गोम्स और नीलकांत हरलानकर के चेयरमैन रहते हुए 30000 स्‍क्वायर मीटर की जमीन को मार्गोवा के पास जमीन का लैंड यूज बदलकर खरीदा गया था। इससे जमीन की कीमत कहीं ऊपर पहुंच गयी। इसके बाद  उसी जमीन को पुराने मालिक को 2011 में लौटा दिया था। हालांकि गोम्स ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि समन भेजने का समय संदह उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें