फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने एससीएसटी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बनाया, दोनों समाजों को बताया अपना खास वोटर

Wed, 24 Oct 2018 05:48 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gopal rai
विज्ञापन
अपने सांगठनिक ढांचे के पुनर्गठन में जुटी आम आदमी पार्टी ने आज एससीएसटी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की स्थापना की। पार्टी के मुताबिक ये दोनों ही समाज आप के शुरुआती दिनों से ही साथ जुड़े हुए हैं। राज्यस्तरीय प्रकोष्ठ के बाद नीचे के क्रम में इनकी जिले, ब्लॉक और बूथ स्तर तक इनका सांगठनिक विस्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


आप नेता गोपाल राय ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये दोनों प्रकोष्ठ इन समाजों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए और सरकार के द्वारा इन समाजों के लिए कामों को इन तक पहुंचाने के मद्देनजर बनाए गए हैं। 

राय के मुताबिक ये दोनों ही समाज आप पार्टी के उत्थान में अपनी बड़ी भूमिका निभाते आए हैं, इसलिए पार्टी में उनकी भूमिका बढ़ाने की रणनीति के तहत ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

 
शुरुआती चरण में एससीएसटी प्रकोष्ठ में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। करम सिंह कर्मा को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में भी सात सदस्यों को जगह दिया गया है और हाजी मुहम्मद यूनुस को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।    
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें