फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP पर संकट!: 56 पूर्व अधिकारियों ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, 'आप' की मान्यता समाप्त करने की मांग

Thu, 15 Sep 2022 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aam Aadmi Party: पूर्व अधिकारियों ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में मांग की है कि आयोग संविधान में दिए हुए अधिकारों का उपयोग करते हुए आम आदमी पार्टी पर सख्त कार्रवाई करे और उसकी मान्यता रद्द करे
विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Manish Sisodia - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 56 पूर्व नौकरशाहों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की है। पूर्व अधिकारियों ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में अरविंद केजरीवाल पर सिविल सर्वेंट्स पर बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कही है। अधिकारियों ने मांग की है कि आयोग संविधान में दिए हुए अधिकारों का उपयोग करते हुए आम आदमी पार्टी पर सख्त कार्रवाई करे और उसकी मान्यता रद्द करे।

पत्र में अरविंद केजरीवाल की राजकोट में की गई एक प्रेस कांफ्रेंस का हवाला दिया है। आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने इस पत्रकार सम्मेलन में सिविल सर्वेंट्स को आम आदमी पार्टी के पक्ष में काम करने की सख्त चेतावनी दी थी और कहा था कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो कुछ महीनों बाद गुजरात की सत्ता में आने के बाद ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी जो उनकी बात नहीं मानेंगे। अधिकारियों ने इसे वर्तमान अधिकारियों को दबाव में लाने की संवैधानिक कोशिश बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें