टाइमलाइन

AAIB Report: एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर उड़ान कैसे हुई दुर्घटनाग्रस्त? सेकंड-दर-सेकंड जानें हादसे की भयावह कहानी

12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 अहमदाबाद से उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसकी वजह दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल पर बंद होना बताई गई। एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया है कि हादसे से ऐन पहले घबराए पायलट समय पर थ्रस्ट बहाल नहीं कर पाए। आइए इस घातक दुर्घटना के कारणों पर एक नजर डालते हैं...
  • 12 जून 2025, 11.17.00 बजे (आईएसटी)
    एअर इंडिया ड्रीमलाइनर VT-ANB नई दिल्ली से अहमदाबाद उतरा (उड़ान AI423 के तौर पर संचालित)
  • 13.13.00 बजे
    विमान ने पुशबैक और स्टार्ट-अप का अनुरोध किया।
  • 13.13.13 बजे
    ATC ने पुशबैक को मंजूरी दी।
  • 13.16.59 बजे
    ATC ने स्टार्ट-अप को मंजूरी दी।
  • 13.18.38 बजे
    विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बे-34 से रवाना हुआ।
  • 13.19.12 बजे
    ATC ने पूछा कि क्या विमान को रनवे की पूरी लंबाई की आवश्यकता है। विमान ने रनवे 23 की पूरी लंबाई की जरूरत की पुष्टि की।
  • 13.25.15 बजे
    विमान ने टैक्सी क्लियरेंस का अनुरोध किया, जिसे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने मंजूरी दे दी।
  • 13.26.00 बजे
    विमान टैक्सीवे R4 के रास्ते रनवे 23 पर टैक्सी करते हुए वापस लौटा और टेक-ऑफ के लिए लाइन में खड़ा हो गया।
  • 13.32.03 बजे
    विमान को ग्राउंड से टावर कंट्रोल में स्थानांतरित किया गया।
  • 13.33.45 बजे
    विमान को रनवे 23 पर लाइन में खड़ा होने का निर्देश दिया गया।
  • 13.37.37 बजे
    एटीसी ने रनवे 23 से टेक-ऑफ की अनुमति दी। टेक-ऑफ रोल शुरू हुआ।
  • 13.38.39 बजे
    विमान ने रनवे से उड़ान भरी।
  • 13.38.42 बजे
    विमान ने 180 नॉट की अधिकतम गति प्राप्त की।
    • इसके तुरंत बाद एक सेकंड के अंतराल पर इंजन 1 और इंजन 2 दोनों के ईंधन कटऑफ स्विच रन से कटऑफ स्थिति में चले गए। ईंधन की आपूर्ति बंद होते ही इंजन धीमे होने लगते हैं।
    • रैम एयर टर्बाइन (RAT) को लिफ्ट-ऑफ के तुरंत बाद काम में लेना शुरू किया गया।
    • एक पायलट को दूसरे से पूछते हुए सुना गया कि उसने ईंधन कटऑफ स्विच क्यों बंद कर दिया। दूसरे ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।
  • 13.38.47 बजे
    इंजन N1 और N2 दोनों न्यूनतम गति से नीचे पहुंच गए। RAT के पंप से हाइड्रोलिक पावर की आपूर्ति शुरू की गई।
  • 13.38.52 बजे
    इंजन N1 का ईंधन कटऑफ स्विच कटऑफ से RUN पर चला जाता है।
  • 13.38.56 बजे
    इंजन N2 का ईंधन कटऑफ स्विच भी RUN पर चला जाता है। दोनों इंजन फिर से चालू होते हैं। इंजन 1 ठीक होने लगता है। इंजन 2 ऐसा करने में असमर्थ पाया गया।
  • 13.39.05 बजे
    दोनों पायलटों में से एक ने 'मेडे, मेडे, मेडे' कॉल जारी किया।
  • 13.39.11 बजे
    विमान से डेटा रिकॉर्डिंग बंद हो गई।
     
  • 13.44.44 बजे
    दमकल गाड़ियां बचाव और अग्निशमन के लिए हवाई अड्डे से रवाना हुईं।