फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI: कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 129 उड़ानें रद्द; AAI ने हवाई यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Sat, 20 Dec 2025 11:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम है, जिससे हवाई सेवाओं के संचालन में परेशानी हो रही है। शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे के चलते भारी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं। 
विज्ञापन
कोहरे के चलते फ्लाइट्स में देरी - फोटो : डीडी न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को भी पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते दृश्यता बेहद कम है। कोहरे के चलते शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 129 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी शामिल हैं। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि कोहरे और कम दृश्यता के चलते हवाई सेवाओं के संचालन में देरी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहने और रियल टाइम फ्लाइट अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली हवाई अड्डे पर CAT-3 कैटेगरी में हो रहा संचालन
राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के चलते सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ है। हवा की गुणवत्ता कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी भी हुई है। हालात को देखते हुए दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा CAT-3 कैटेगरी में संचालित हो रहा है, जिसके तहत विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है। फ्लाइट रडार के डाटा के अनुसार, इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर, सभी की उड़ानों में देरी हुई है। 

ये भी पढ़ेंठंड से कांपे यात्री: घर से कंबल लेकर कर रहे सफर, रेलवे स्टेशनों के फर्श पर सोने को मजबूर; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने जारी किए निर्देश
शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता 200 मीटर के करीब रही। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि पूरे दिन दृश्यता कम रह सकती है। इंडिगो मामले में हंगामे के बाद सरकार भी हवाई सेवाओं को लेकर सक्रियता बरत रही है। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस से हवाई सेवाओं में देरी, रि-शेड्यूलिंग या डायवर्जन की जानकारी रियल टाइम में यात्रियों को देने का निर्देश दिया है। साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर भी अलर्ट किया गया है। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें