फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खाने के नाम पर हम लोगों को...': आदित्य ठाकरे ने उद्धव शिवसेना और भाजपा के हिंदुत्व में फर्क बताया, कही ये बात

Wed, 12 Apr 2023 08:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि उनका हिंदुत्व स्पष्ट है, लेकिन वे बीजेपी के हिंदुत्व पर विश्वास नहीं करते। हम लोगों को उनकी पसंद का खाने पर जलाते नहीं है। 
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ शिवसेना की सहयोगी पार्टी राज्य में दंगे भड़का रही है। वह हिंदुत्व के नाम पर लोगों को जला रही है। 

हमारा हिंदुत्व स्पष्ट है

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि उनका हिंदुत्व स्पष्ट है, लेकिन वे बीजेपी के हिंदुत्व पर विश्वास नहीं करते। हम लोगों को उनकी पसंद का खाने पर जलाते नहीं है। अगर यह बीजेपी का हिंदुत्व है तो मैं, मेरे पिता, मेरे दादा और महाराष्ट्र के लोग यह अस्वीकार करते हैं। बता दें, ठाकरे ने यह बात हैदराबाद के गीतम विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के अवसर पर छात्रों को संबोधितक करते हुए कही। 

राम मंदिर बनाने का फैसला केंद्र का नहीं

उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर केंद्र सरकार की वजह से नहीं बन रहा है। अगर आप यह सोच रहे हैं तो गलत है। मंदिर बनने का फैसला केंद्र का नहीं सुप्रीम कोर्ट का है। 

2014 में दिया था धोखा

ठाकरे ने कहा कि मैं एक हिंदू हूं और एक हिंदू था जब बीजेपी ने 2014 में शिवसेना के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। बीजेपी ने उस समय हमारी पीठ में छुरा घोंपा था। हम तब हिंदू थे, अब भी हम हिंदू हैं। भाजपा आज राज्य में दंगे भड़काने का काम कर रही है। वहीं, कश्मीरी पंडितों को लेकर क्या कहना चाहेंगे। दुनिया की सबसे बड़ी हिंदुत्ववादी पार्टी कश्मीरी पंडितों के बारे में क्यों नहीं बोल रही है? जो कश्मीरी पंडितों को आज भी मारे जाने के बाद कश्मीर से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए कह रहे हैं।

पार्टी खत्म करने की कोशिश 

ठाकरे ने कहा कि अगर भाजपा मेरे दादाजी की विचारधारा को लेकर इतनी ही सतर्क होती तो उन्होंने मेरे दादाजी की बनाई पार्टी को खत्म करने की कोशिश नहीं की होती। वहीं, यह पूछे जाने पर कि एकनाथ शिंदे और भाजपा में से कौन उनकी पार्टी के लिए बड़ा खतरा है, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि एकनाथ शिंदे खतरा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ हमारा कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। 

आदित्य ठाकरे हैदराबाद के एक दिवसीय दौरे पर थे और उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं। इससे पहले दिन में उन्होंने टी-हब में तेलंगाना के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक केटी रामाराव से भी मुलाकात की थी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें