फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार डाटा चोरी पर UIDAI के सीईओ का बड़ा बयान

Wed, 28 Mar 2018 06:09 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार डाटा के दुरुपयोग को लेकर जताई जा रही चिंताओं को दूर करते हुए भारतीय पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूजर डाटा की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और उसके बायोमैट्रिक आइडेंटिफायर के पीछे मजबूत कानून है।
विज्ञापन


जीएसटीएन स्थापना दिवस समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा कि बैंक चाहें तो खातों को आधार से लिंक करना जारी रख सकते हैं लेकिन जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आता, इसकी वजह से वे किसी का खाता बंद नहीं कर सकते हैं।

पांडे ने कहा कि जहां तक आधार डाटा की सुरक्षा का सवाल है तो पिछले साल के दौरान हमारे सिस्टम में सेंध लगाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार की नोडल अथॉरिटी को डाटा के दुरुपयोग को लेकर नए खतरों की जानकारी है। उनका अनुमान लगातर हम अपनी टेक्नोलाजी को लगातार अपग्रेड कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें