फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UIDAI: आधार अपडेट करने की मुफ्त ऑनलाइन सुविधा एक साल बढ़ी, जानें फ्री में नाम-पता बदलने का आसान तरीका

Tue, 17 Jun 2025 09:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड में मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब लोग 14 जून 2026 तक अपनी पहचान और पते के प्रमाण के दस्तावेज मुफ्त ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Aadhaar Verification - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को 1 साल के लिए बढ़ा दिया है। नागरिकों को विशिष्ट पहचान संख्या आधार जारी करने वाले संस्था यूआईडीएआई ने दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा 14 जून, 2026 तक बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


यूआईडीएआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह मुफ्त सेवा माईआधार पोर्टल पर उपलब्ध है। उसने आधार धारकों से उनकी जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता बनाए रखने के लिए विवरण को अपडेट करने का आग्रह किया। पहचान प्रमाण या पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करके अपडेट किया जा सकता है।
 
किनके लिए जरूरी है डॉक्यूमेंट के साथ आधार अपडेट?
सरकार की ओर से कहा गया है कि जिनके पास भी 10 साल या इससे पुराना आधार कार्ड है उन्हें पहचान और एड्रेस प्रूफ के साथ अपने आधार को अपडेट करना होगा यानी यदि आपके पास 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस अवधि में एक बार भी आधार अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपडेट कराना होगा, नहीं तो आपका आधार कार्ड रद्द भी हो सकता है।
विज्ञापन


आधार अपडेट के लिए इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून 2026 तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: DGCA: छह दिन में एअर इंडिया की 83 फ्लाइट्स रद्द, डीजीसीए ने शुरू की समीक्षा; बोइंग 787 सबसे ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन



खुद से कैसे करें आधार अपडेट
  • मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।
  • अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें। 
  • अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
  • रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।
  • इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें