फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : अग्नि परीक्षा के नाम पर पत्नी को गर्म खौलते तेल में हाथ डालने पर किया मजबूर

Tue, 23 Feb 2021 11:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
विज्ञापन
गर्म खौलते तेल में हाथ डालने पर किया मजबूर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अपने चरित्र की अग्नि परीक्षा देने के लिए खौलते हुए तेल में अपना हाथ डालती नजर आ रही है। दरअसल, महिला के पति ने उसे ऐसा करने के लिए कहा।

विज्ञापन


पति ने अपनी पत्नी के चरित्र की अग्नि परीक्षा लेने के नाम पर उसे खौलते हुए तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया और इसका वीडियो भी बनाया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो बाद में तेजी से वायरल हो गया। 

प्रशासन को जैसे ही इस वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए। यह घटना परंडा गांव की है। पत्नी ने बताया कि कुछ दिन पहले पति के साथ विवाद के चलते वह घर से चली गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वहां के पुलिस वालों के साथ मिलकर उसके साथ अत्याचार किया गया और मारने की धमकी दी गई। उस समय पत्नी के डर की वजह से कुछ नहीं बताया, जिसके बाद पति ने उसे खौलते हुए तेल में हाथ डालने पर मजबूर किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें