फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : हमलावर से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी महिला, आईसीयू में भर्ती

Wed, 28 Apr 2021 05:24 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोच्चि

सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कूदने के बाद यह महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कांजीरामोत्तम स्टेशन के समीप बुधवार को 31 वर्षीय एक महिला हमलावर से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कूदने के बाद यह महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एक रेल अधिकारी ने बताया कि महिला करीब दस बजे गुरूवयुर-पुनालूर पैसेंजर ट्रेन से मुलाथुरूथी से चेंगन्नूर स्थित अपने कार्यालय जा रही थी। वह डिब्बे में अकेली थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उस डिब्बे में घुस गया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। महिला ने जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तब उस व्यक्ति ने उस पर कथित रूप से हमला किया। उसने उसके गहने छीन लिए। जब उसने उस पर पेंचकस से हमला करने की कोशिश की तब वह महिला ट्रेन से कूद गई ।

अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने महिला को ट्रेन से कूदते देख लिया और उन्होंने रेलवे गेटकीपर को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस महिला को घायल दशा में एर्नाकुलम के अस्पताल ले गई। अस्पताल के सूत्र ने कहा कि वह बेहोश है। उसके जख्म को देखते हुए उसे न्यूरो आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें