आंध्र प्रदेश से महिला गिरफ्तार
- फोटो : ANI
तमिलनाडु पुलिस ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक महिला को अपने दो साल के बेटे की कथित तौर पर पिटाई करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला की शादी तमिलनाडु के विल्लुपुरम के एक व्यक्ति से हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे को आए दिन पिटाई करती थी। महिला के व्यवहार की शिकायत पुलिस में की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ा है। तमिलनाडु पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। फिलहाल महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस कोर्ट से रिमांड भी मांग सकती है।