फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पश्चिम बंगालः पिता के श्राद्ध के लिए जमा पैसे इलाज के लिए दान दिए

Wed, 27 Dec 2017 03:12 AM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक ने सदियों पुरानी परंपरा से हट कर अपने पिता के श्राद्ध के लिए रखे पैसों को एक ऐसे मरीज के इलाज के लिए दे दिए जो किडनी प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहा है। उसने अपने पिता का श्राद्ध तो पारंपरिक रीति-रिवाजों के मुताबिक ही किया, लेकिन इस मौके पर दिए जाने वाले पारंपरिक भोज को रद्द कर उस मरीज को 50 हजार रुपये की रकम सौंप दी।
विज्ञापन



चंडीतला प्राथमिक स्कूल में शिक्षक प्रसेनजित गोस्वामी ने जिस अशोक राय को उक्त रकम सौंपी वह पेशे से ई-रिक्शा चलाता है और किसी तरह अपनी रोजी-रोटी चलाता है। बीमारी के चलते बीते कुछ महीनों से तो वह रिक्शा भी नहीं चला रहा था। 

ये भी पढ़ेें- प.बंगालः तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या, सात आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार

प्रसेनजित ने कहा कि उसके पिता हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनके आचरण ने ही मुझे इस काम के लिए प्रेरित किया। दोनों लोग हुगली जिले के रहने वाले हैं।  गोस्वामी ने कहा कि उसने बरसों पहले ही पिता के श्राद्ध में भोज देने की बजाय वह रकम किसी जरूरतमंद को दान देने का फैसला कर लिया था। बीते छह दिसंबर को उसके पिता की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें