महाराष्ट्र के रायगढ़ किले के खुबलाधा बुर्ज में लकड़ी के स्तंभों के जोड़ मिले हैं। यह इस बात का संकेत देते हैं कि यह संरचना कभी एक वॉचटॉवर के रूप में कार्य करती थी। इसमें एक छत थी, जो किले के किसी अन्य बुर्ज में नहीं पाई जाने वाली एक अनूठी विशेषता है।
यह भी पढ़ें- SC: 60 में से 47 लाख आपत्तियों का हुआ निपटारा, हाईकोर्ट ने दी जानकारी; 7 अप्रैल तक सभी मामलों पर फैसला संभव
यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: 'तमिलनाडु में भाजपा नहीं जीत सकती, एआईएडीएमके का सफाया होगा', डिप्टी सीएम उदयनिधि का बयान
गढ़ पर छत बनाने की मांग
आरडीए ने हाल ही में मुख्य किले परिसर के नीचे स्थित खुबलाधा बुर्ज के संरक्षण का काम पूरा किया है। इतिहासकार शांताराम अवल्स्कर के अनुसार, 27 फीट ऊंचा और 50 फीट परिधि वाला यह बुर्ज रायगढ़ किले का एक हिस्सा है। आरडीए प्रमुख ने कहा कि वे इस गढ़ पर छत बनाने की मांग करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास अब छत के सबूत हैं। हम खुबलाधा बुर्ज की छत का पुनर्निर्माण कर सकते हैं। हम इस काम के लिए एएसआई से अनुमति लेंगे।"