फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी में एक टीवी चैनल के पत्रकार को चाकू मारा, हालत गंभीर

Fri, 22 Mar 2019 08:49 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

होली की शाम असम की राजधानी गुवाहाटी में गुरुवार को एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार पर चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया की आसामी टीवी चैनल के पत्रकार चक्रपाणि पाराशर को बदमाशों ने उन पर उस समय हमला कर घायल कर दिया जब वह अपने यूनिट के साथ एक घटना को कवर करने गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है। इस मामले में चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों पर पहले से ही आपराधिक मामला दर्ज है।

बता दें कि इस मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पत्रकार संगठनों ने मामले की निंदा की है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया फोरम असम (ईएमएपए) ने इस हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द पत्रकारों के लिए एक विशेष सुरक्षा कानून बनाया जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ईएमएफए ने कहा है कि देश में पत्रकारों पर हमले की घटना बढ़ती जा रही है। साथ ही संगठन ने देश भर के सभी मीडियाकर्मियों से एकजुट होने की अपील की है।

विज्ञापन













 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें