फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी नहीं खेल पाने की वजह से आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या

Sun, 06 Sep 2020 11:29 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नादिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाल ही में भारत में बैन हुए 118 ऐप में ऑनलाइन गेम पबजी को भी सरकार ने बैन कर दिया था। पबजी युवाओं में खासा लोकप्रिय गेम था। लेकिन अब उसके बैन होने से कुछ दुखद खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


एक खबर पश्चिम बंगाल नादिया जिले  से आई जहां ऑनलाइन गेम पबजी नहीं खेल पाने से 21 वर्षीय आईटीआई छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।


पुलिस के मुताबिक आईटीआई छात्र प्रीतम हलदर ने चकदाह थाना-क्षेत्र के पुरबा लालपुर में स्थित अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। उसकी मां रत्ना ने बताया कि शुक्रवार सुबह नाश्ता करने के बाद हलदर अपने कमरे में चला गया।

उन्होंने बताया कि जब मैं उसे दोपहर के भोजन के लिए बुलाने गई तो उसका कमरा अंदर से बंद था। बार-बार दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो मैंने पड़ोसियों को बुलाया। वे दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो पाया कि वह पंखे से लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उसने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। रत्ना ने दावा किया कि उनका बेटा पबजी नहीं खेल पाने की वजह से मायूस था।

पुलिस ने बताया कि परिवार से बात करने के बाद उन्हें लगता है कि प्रीतम ने मोबाइल गेम नहीं खेल पाने की वजह से अपनी जान दी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें