फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में डूबा ट्रॉलर, तीन मछुआरे लापता

Sun, 16 Aug 2020 04:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गहरे समुद्र में मछली पकड़कर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप लौट रहे एक ट्रॉलर के शनिवार को बंगाल की खाड़ी में डूब जाने से तीन मछुआरे लापता हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ‘एफबी प्रोसेनजीत’ ट्रॉलर पर 15 लोग सवार थे। यह काकद्वीप से करीब आठ किलोमीटर दूर जम्बूद्वीप के पास डूब गया। एक अन्य ट्रॉलर ‘एफबी महाभारत’ पर सवार मछुआरों ने उनमें से 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें काकद्वीप ले आए। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य लोगों का अभी पता नहीं चला है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को काकद्वीप से ट्रॉलरों के साथ मछुआरों का समूह बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने गया था। तभी अचानक खराब मौसम चलते एफबी महाभारत और एफबी प्रोसेनजीत नाम के ट्रॉलर समुद्र में डूब गए। जिसमें लगभग 25 लोग सवार थे। पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें