फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर जलाने पर राजनाथ सिंह बोले- 'यह एक राजनीतिक दल ने अपने लाभ के लिए किया'

Thu, 01 Oct 2020 06:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PIB
विज्ञापन

देश में हाल ही में पास हुए कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर जलाने की घटना को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीति से प्रेरित बताया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि 'कृषि बिल (अब कानून) के विरोध में एक ट्रैक्टर जला दिया गया था। जिस तरह एक सैनिक अपने हथियारों का सम्मान करता है, उसी तरह एक किसान अपने ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों का सम्मान करता है। कोई भी किसान ट्रैक्टर जलाने की अनुमति नहीं देगा। यह एक राजनीतिक दल ने अपने लाभ के लिए किया गया है।'

विज्ञापन

 


जिस ट्रैक्टर की पूजा करते हैं किसान, उसमें विपक्ष ने लगाई आग- पीएम मोदी
इससे पहले 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था कि विपक्ष ने उस उपकरण को आग लगाई, जिसकी किसान पूजा करते हैं।पीएम मोदी ने मंगलवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार छह परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अभी समाप्त हुए संसद सत्र में देश के किसानों, श्रमिकों और देश के स्वास्थ्य से जुड़े बड़े सुधार किए गए हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सुधारों से देश का श्रमिक, नौजवान, महिलाएं और किसान सशक्त होगा। लेकिन आज देश देख रहा है कि कैसे कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। अब से कुछ दिन पूर्व देश ने अपने किसानों को अनेक बंधनों से मुक्त किया है। अब देश का किसान कहीं पर भी, किसी को भी अपनी उपज बेच सकता है।

विज्ञापन


विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जब केंद्र सरकार किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो भी ये लोग विरोध पर उतर आए हैं। ये लोग चाहते हैं कि किसान की गाड़ियां जब्त होती रहे, उनसे बिचौलिए मुनाफा कमाते रहे।

उन्होंने कहा, वर्षों तक ये लोग कहते रहें कि एमएसपी लागू करेंगे, लेकिन किया नहीं। एमएसपी लागू करने का काम स्वामीनाथन कमीशन की इच्छा के अनुसार हमारी ही सरकार ने किया। विरोध करने वाले किसानों को आजाद नहीं होने देना चाहते हैं, किसान जिनकी पूजा करता है उसे ही आग लगाई जा रही है। ऐसा करके ये लोग किसानों को अपमानित कर रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें