फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमः एनडीआरएफ की टीम ने इस शख्स की बचाई जान, कंक्रीट बोल्डर के नीचे था फंसा

Fri, 26 Jun 2020 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की पहली बटालियन की एक टीम ने एक व्यक्ति को मौत के मुंह से बचाया। दरअसल, वह व्यक्ति गुवाहाटी के खलीपारा में एक भारी कंक्रीट बोल्डर के नीचे फंसा हुआ था। व्यक्ति को वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 


खलीपारा में भूस्खलन की वजह से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
बता दें कि असम के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन जैसी घटना देखने को भी मिल रही है। खलीपारा इलाके में भूस्खलन की वजह से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। 

एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में फंसे
जानकारी के मुताबिक, खलीपारा में ही भूस्खलन की वजह से एक घर ढह गया और एक ही परिवार के तीन लोग उसके मलबे में फंस गए। हालांकि, बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के घर में घुसा बाढ़ का पानी
वहीं, डिब्रुगढ़ जिले में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस मामले में उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने कहा, बाढ़ की वजह से 25 हजार लोग प्रभावित हैं। लगातार बारिश और ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ आई है। जिले में 14 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि डिब्रुगढ़ में पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। उनकी बीमार मां को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें