तमिनाडु के एक स्कूल ने बच्चों को जीवन का पाठ सिखाने के लिए एक अनोखी पहल करते हुए स्कूल में एक ईमानदारी स्टोर खोला गया है । पुड्डुकोट्टाई में अर्थांगी के पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल में बच्चों को ईमेनदारी और जीवन जीने का सलीका समझाने के लिए ईमानदारी स्टोर खोला गया है। इस स्टोर में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें जैसे- रबड़-पेंसिल, किताब-कॉपी मिलती हैं। खास बात यह है कि स्टोर में पैसों का हिसाब-किताब बड़े नहीं करते। यहां आने वाले बच्चे खुद अपने जरूरत की चीजें लेतें हैं और वहां रखे एक बॉक्स में पैसे रख जाते हैं।
बच्चों को गांव में किताबें गांव में नहीं मिल पाती ऐसी स्थिति में ईमानदारी स्टोर एक बड़े स्टोर के रूप में उभर कर आया है। स्टोर के जरिए बच्चे ना सिर्फ अपनी मनपसंद की किताबें खरीद पाते हैं बल्कि सही-गलत का चुनाव करना भी सीख रहें हैं। इसके अलावा उन्हें पैसों के प्रबंधन की भी जानकारी हा रही है।