फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक भी कोरोना वायरस की चपेट में

Mon, 01 Jun 2020 12:56 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईसीएमआर
विज्ञापन

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी होने के बाद आईसीएमआर की पूरी इमारत को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है। मुंबई के यह वैज्ञानिक कुछ दिन पहले दिल्ली आए थे और रविवार सुबह उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


यह वैज्ञानिक आईसीएमआर, मुंबई के राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान से हैं। एक सूत्र ने कहा कि आईसीएमआर इमारत को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है और दो दिनों के लिए धुएं से सफाई (फ्यूमिगेशन) होगी। वैज्ञानिक पिछले हफ्ते एक बैठक में शामिल हुए थे जिसमें आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सूत्रों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों को एक संदेश भेजकर उनसे घर से काम करने की अपील की गई है क्योंकि आईसीएमआर मुख्यालय को संक्रमण मुक्त करने का काम जारी है। संदेश में कहा गया है कि केवल कोविड-19 की मुख्य टीम आ सकती है वह भी बेहद जरूरी होने पर। बाकियों को केवल घर से काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें