फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक ताकतों को रोकना बहुत जरूरीः दीपंकर भट्टाचार्य

Sun, 16 Jul 2017 10:32 PM IST
amarujala.com- Submitted By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
All India Peoples Forum seminar - फोटो : file photo
विज्ञापन
हिंदुस्तानी लोकतंत्र के मौजूदा सवाल को लेकर रविवार को करेली के बी ब्लॉक में आल इंडिया पीपुल्स फोरम द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सीपीआई एम एल के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि फासीवाद नाजीवाद का जो चेहरा उभर कर आया हैं। उससे कैसे हमें सामना करना है आज उस तरीके पर सोचने की जरूरत हैं। सांप्रदायिक ताकतें जिस तरह से एकत्र हो रही हैं धर्म,संस्कृति खाने पीने जाति के नाम पर आज ऐसी ताकतों को रोकना बहुत जरूरी हैं।

उन्होंने हिटलर के शासन का उदाहरण आज के परिपेक्ष्य में देते हुए समाज को इससे सचेत रहने को कहा। इस अवसर पर ए आई पी डब्ल्यू की सचिव कविता कृष्णन ने मीडिया के भूमिका को लेकर सवाल उठाया।
विज्ञापन


गुजरात मे जीएसटी को लेकर हो रहे विरोधी गतिविधियों की कवरेज नहीं होने को उन्होंने मीडिया पर सरकार का नियंत्रण बताया। हाल की घटनाओं पर मीडिया की कवरेज पर भी उन्होंने सवाल उठाया।

इससे पूर्व सयोंजक आरिफ सिद्द्की ने वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह का सेमिनार प्रेरणा देता हैं। यह सेमिनार देश मे एक शशक्त फासीवाद विरोधी आंदोलन को जन्म देगा। इस अवसर पर ओ डी सिंह, फरमान अली, तारिक इम्तियाज, खालिद, केके शुक्ला, वककन भाई,फीरोज,शना,शोयब्,राशिद खा, राशिद सिद्दीकी, वसीम समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें