फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में देर रात ढही इमारत, आठ माह के बच्चे समेत दो की मौत; कई लोग घायल

Sun, 03 Sep 2023 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

हादसे की जानकारी मिलते ही, ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल (टीडीआरएफ) की एक टीम और भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रातभर तलाशी अभियान चला। इस दौरान मलबे से सात लोगों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
ढही आवासीय इमारत में तलाशी अभियान जारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार देर रात एक आवासीय इमारत ढह गई। इस हादसे में एक नवजात बच्चे समेत दो की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। 

देर रात की घटना

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि भिवंडी शहर के धोबी तलाव इलाके में दुर्गा रोड पर स्थित छह फ्लैट वाली एक मंजिला इमारत देर रात 12.35 बजे ढह गई। हादसे की जानकारी मिलते ही, ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल (टीडीआरएफ) की एक टीम और भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रातभर तलाशी अभियान चला। इस दौरान मलबे से सात लोगों को बाहर निकाला गया। 

अस्पताल में भर्ती कराया

अधिकारी ने बताया कि सात लोगों में से आठ महीने की बच्ची तसलीमा मोसर मोमिन और 40 वर्षीय उज्मा आतिफ मोमिन की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और 65 साल का एक पुरुष शामिल है। उन्होंने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं।

बचाव कार्य जारी

अधिकारी ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान और मलबा हटाने का काम सुबह करीब साढ़े तीन बजे पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह अभी तक पता नहीं चला है कि इमारत कितनी पुरानी थी और क्या यह खतरनाक संरचनाओं की सूची में थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें