मुंबई हमले के 14 साल पूरे
- फोटो : ANI
भारतीय अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई प्रवासियों ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। न्यू जर्सी में ह्यूस्टन, शिकागो और पाकिस्तान सामुदायिक केंद्र में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने भी प्रदर्शन हुए।
मुंबई हमले के 14 साल पूरे
- फोटो : Social Media
26/11 के खिलाफ वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कई लोगों ने इस आतंकी हमले को ISI द्वारा प्रायोजित बताया। वहीं कई लोगों ने भूलेंगे नहीं और न ही माफ करेंगे के नारे लगाए।
मुंबई हमले के 14 साल पूरे
- फोटो : ANI
जापान में भी मुंबई हमले के विरोध में लोग टोक्यो में पाकिस्तान दूतावास के सामने इकट्ठा हुए और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने इस दौरान हाफिज सईद के विरोध में भी प्रदर्शन किए।
26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों ने बम धमाकों और गोलीबारी से मुंबई को दहला दिया था। इस आतंकी हमले को आज 14 साल हो गए हैं लेकिन यह भारतीय इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे।