फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तेलंगाना: निजी ट्रेनी विमान रंगारेड्डी जिले में क्रैश, पायलट सुरक्षित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रंगारेड्डी Updated Wed, 21 Nov 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना में विमान क्रैश - फोटो : ANI

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बुधवार को एक निजी ट्रेनी विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है विमान क्रैश का ये हादसा जिले के शंकरपल्ली मंडल के मोकिला गांव में हुआ है। यह जगह हैदराबाद के नजदीक है। विमान के ट्रेनी पायलट भास्कर भूषण (25) को मामूली चोटें आई हैं।


  विमान तकनीकी समस्या के कारण क्रैश हुआ था।पुलिस का कहना है कि विमान शहर की राजीव गांधी एविएशन एकेडमी से संबद्ध था। यह हादसा दिन में 11 बज कर करीब 30 मिनट पर हुआ।


पुलिस उपायुक्त (शमशाबाद जोन) एन प्रकाश रेड्डी ने बताया, "प्रारंभिक जांच के मुताबिक, कुछ तकनीकी समस्या के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है।" उन्होंने बताया कि पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next