फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस का तेल हुआ खत्म, दर्द से महिला की मौत

Sat, 05 Oct 2019 10:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ओडिशा में एक एंबुलेंस में गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। बारीपादा में शुक्रवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस गर्भवती महिला को पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीआरएमएमसीएच) ले जा रही थी। रास्ते में कथित तौर पर उसका तेल खत्म हो गया। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हांडा गांव के चित्तरंजन मुंडा की पत्नी तुलसी मुंडा को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे बांगिरीपोशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने महिला को पीआरएमएमसीएच रेफर कर दिया।

जब गर्भवती महिला को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था तो बारीपादा कस्बे के बाहरी इलाके में ही उसका तेल खत्म हो गया। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया। लगभग 45 मिनट बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची, मगर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 




मयूरभंज के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी प्रदीप महापात्रा ने कहा, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में मुझे आज पता चला। एंबुलेंस के चालक के अनुसार, पाइप लीक हो जाने की वजह से वाहन का तेल रास्ते में ही खत्म हो गया था। हालांकि, मैं इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें