महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ते) ने नासिक एटीएस की प्राथमिकी के सिलसिले में पीएफआई के एक सदस्य मौलाना इरफान दौलत नदवी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नदवी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।