फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Wed, 19 May 2021 02:41 PM IST
Tanuja Yadav राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पश्चिमम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार लगाई गई। याचिका में बताया गया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद हो रही हिंसा को देखते हुए संविधान के अनुच्छेद-356 के तहत वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था लगभाग खत्म हो गई है।

विज्ञापन

 
वकील घनश्याम उपाध्याय द्वारा दायर इस याचिका में साथ ही मतदान के बाद 16 भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई हत्या की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की गुहार भी लगाई गई है। याचिका में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ से राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तलब करने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं है और वहां संवैधानिक तंत्र पूरी तरह से विफल है। याचिका में अखबार और न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि 16 भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के द्वारा की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा याचिका में आरोप लगाया गया है ये घटनाएं सत्ता में बैठे लोगों की के इशारे पर हो रही हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि राज सरकार का यह दायित्व है कि वह लोगों की जान और संपत्ति को नुकसान होने से बचाएं। यह भी आरोप लगाया गया है कि राज्य में खासतौर पर भाजपा समर्थको को निशाना बनाया जा रहा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस तरह का चलन बढ़ रहा है जब सत्ताधारी दल अपने विरोधी दलों को दबाने की कोशिश करते हैं। याचिका में कहा गया है कि भारत को 'तालिबान'  बनने से रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें