फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की जानकारी देने पर एक व्यक्ति की पिटाई

Thu, 02 Apr 2020 02:09 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तब्लीगी जमात - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों की जानकारी कथित तौर पर ग्रामीण अधिकारी को देने के मामले में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिंपरी गांव के ग्रामसेवक ने तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सात लोगों की जानकारी दी थी और उनकी कोरोना वायरस की जांच कराने पर भी जोर दिया था। पुलिस ने बताया कि जानकारी देने से नाराज एक समूह ने मंगलवार को व्यक्ति की पिटाई कर दी। इस संबंध में वैराग पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

वहीं सोलापुर के एसपी मनोज पाटिल ने बताया कि इन सात लोगों की जांच रिपोर्ट में इन्हें कोरोना वायरस ना होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा कि हमने सभी सात लोगों की जांच कराई। सभी की रिपोर्ट में उन्हें कोरोना वायरस ना होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र में बारामती अदालत ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में तीन लोगों को तीन दिन की सजा दी। पुलिस ने दावा किया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में सजा दिए जाने का यह पहला मामला है।

न्यायाधीश जे. जे. बछुलकर ने बुधवार को अफजल अत्तार (39), चंद्रकुमार शाह (38) और अक्षय शाह (32) को तीन दिन के कारावास की सजा या 500-500 रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें