फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : शख्स ने 26 वर्षीय युवती और उसकी मां को लगाई आग, बाद में खुद कर ली आत्महत्या

Sat, 06 Feb 2021 12:20 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को 26 वर्षीय एक युवती और उसकी मां को कथित तौर पर आग लगाकर मार डाला और बाद में खुद को आग लगाकर अपनी जान भी दे दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूपलान उर्फ सतीश अनुबंध पर तकनीशियन के रूप में काम करता था और बताया जाता है कि युवती के साथ सात साल से उसके प्रेम संबंध थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह कोरुक्कुपेट में अनंतानयागी स्थित युवती के घर में घुसकर 31 वर्षीय भूपलान ने युवती और उसकी 45 वर्षीय मां को आग लगा दी तथा फिर खुद को भी आग लगा ली।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने तीन झुलसे शव बरामद किए। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, यह पता चलने पर कि महिला की शादी होने वाली है, भूपलान केरोसीन का डब्बा लेकर उसके घर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें