फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल्ड स्कूल में नया सत्र शुरू होते ही बच्चों में खुशी की लहर 

Mon, 09 Apr 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्किल्ड स्कूल
विज्ञापन
स्किल्ड स्कूल में दूसरे वार्षिक दिवस के दौरान बच्चों की उत्साही भागीदारी, एवं दो हफ्ते की छोटी अवधि के बाद स्कूल परिसर में फिर से आते ही मुस्कराहट लौट आयी। 3 अप्रैल, 2018 को सभी बच्चें नए शैक्षिक सत्र के लिए तैयार थे और सभी बच्चों ने अपने पसंदीदा सुपरहीरो के कपड़े पहने। स्कूल में वापस आने के बाद बच्चे काफी उत्साहित थे एवं कुछ नन्हें मुन्ने जो पहली बार स्कूल जा रहे थे, उनके मन में अपने माता पिता से अलग होने पर थोड़ी घबराहट थी। 
विज्ञापन


नए शैक्षिक सत्र के दिन की शुरुआत मजेदार गतिविधियों और एक अंग्रेजी एनिमेटेड मूवी के साथ हुई। यह बच्चों के अतिरिक्त संचार और आत्मविश्वास निर्माण को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया, ताकि नन्हें बच्चे खुद को स्कूल के माहौल में ढाल सके और उन्हें परेशानी न हो। सभी वर्गों के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक खेल खेला गया, जिनमे ग्रुप गेम्स जैसे "कैर्री दी बॉल पल्स" और "काउंट दी फिंगर" शामिल थे।  
विज्ञापन

स्किल्ड स्कूल देहरादून के बल्लीवाला चौक में स्थित है

स्किल्ड स्कूल
स्किल्ड स्कूल देहरादून के बल्लीवाला चौक में स्थित है, और शुरुआत से ही प्रारंभिक शिक्षा में अग्रसर है। इसके साथ ही स्किल्ड का एडुलेप नाम का कार्यक्रम है जो शाम को चलता है। जिसका उद्देश्य शैक्षिक कौशल बढ़ाने और स्कूल की गतिविधियों को भौतिक और मानसिक दक्षता से विकसित करना है। स्किल्ड अब शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है, हाल में ही इसने एक 4 महीने का व्यापक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से जुडी समस्याओं का समाधान निकालना है। 

जिन विषयों में बच्चों थोड़े कमज़ोर होते है जैसे -गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों तक के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना है। बच्चों के बीच पढ़ने और लिखने के कौशल को बढ़ाने के लिए स्किल्ड एक पर्सनेलिटी डेवलपमेंट क्लास शुरू कर रहा है, जिसका नाम स्किल्ड पर्सनेलिटी इंग्लिश फन लर्निंग है, जिसका उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास निर्माण और कल्पनाशील सोच को पेश करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें