फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस मोटर ने पेश की इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल

Sat, 13 Jul 2019 02:25 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इथेनॉल Apache - फोटो : TVS
विज्ञापन
टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल ‘अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100’ पेश की। इसकी कीमत 1.2 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि मोटरसाइकिल के इस नए मॉडल को शुरुआत में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे गन्ना उत्पादक राज्यों में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मोटरसाइकिल को पेश करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मौजूदा समय में देश के भीतर कोई भी इथेनॉल पंप नहीं है। लेकिन वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से कहेंगे कि देश में इथेनॉल पंप भी खोलें जाएं। टीवीएस अपाचे कंपनी का प्रमुख ब्रांड है। कंपनी दुनियाभर में अब तक 35 लाख से अधिक अपाचे बेच चुकी है।

इस मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने यहां पत्रकारों से कहा कि आज पूरा दोपहिया वाहन उद्योग भविष्य के हरित और सतत परिवहन समाधान की ओर देख रहा है। इस दिशा में वह इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रहा है। कंपनी का मानना है कि इथेनॉल आधारित उत्पाद हमारे ग्राहकों के लिए एक अहम विकल्प होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें