फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: मां पर नाबालिग बेटे के 'यौन उत्पीड़न' का आरोप, आईजी स्तर की जांच का आदेश

Mon, 11 Jan 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, केरल
विज्ञापन
Sexual Harassment - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल में एक महिला पर अपने ही नाबालिग बेटे से कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मामले में रविवार को महानिरीक्षक (आईजी) स्तर की जांच का आदेश दिया गया है। साथ ही महिला के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि महिला के दूसरे बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता ने ही भाई को ऐसा आरोप लगाने के लिए मजबूर किया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चार बच्चों की मां 37 वर्षीय महिला को उसके 14 साल के बेटे के 'यौन उत्पीड़न' के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। महिला की गिरफ्तारी उसके अलग हो चुके पति की शिकायत के आधार पर जिला बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट आने के बाद की गई थी।


पुलिस की ओर से मीडिया को बताया गया कि हमें लड़के के पिता की ओर से शिकायत मिली, जिसे बाल संरक्षण समिति को भेज दिया गया। समिति की रिपोर्ट आने पर लड़के की मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। हमने लड़के का बयान भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छोटे बेटे के बयान से मामले में आया नया मोड़
अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब लड़के के छोटे भाई ने शनिवार को मीडिया में कहा कि उनके पिता ने ही बच्चों को मां के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया।

सूत्रों के अनुसार, पत्नी के साथ घरेलू मुद्दों के चलते अलग होने के बाद उसका पति 17,14 और नौ साल के तीन बेटों को अपने साथ खाड़ी देश में ले गया था। दंपती की छह साल की एक बेटी भी है जो अपनी नानी के घर रहती है।

व्यक्ति ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसका दूसरा बेटा जब उसके साथ रहने आया तो उसका व्यवहार कुछ बदला-बदला सा था। जब पूछताछ की तो उसने 'यौन उत्पीड़न' की बात बताई। बयानों में विरोधाभास होने के चलते राज्य के पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने इस मामले की जांच पुलिस महानिरीक्षक हर्षिता अत्तालूरी को करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें