कोलकाता के एक मॉल में एक शख्स को सिर्फ इसलिए एंट्री नहीं मिली क्योंकि उस शख्स नहीं धोती पहन रखी थी।
धोती पहने शख्स के दोस्त देबलीना सेन ने बताया कि 'मेरे दोस्त ने भारतीय पारंपरिक ड्रेस धोती पहनी हुई थी लेकिन मॉल में उन्हें एंट्री देने से रोका गया।'
देबलीना सेन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। कहा कि 'कोलकाता के क्वेस्ट मॉल में धोती पहने शख्स को रोका गया, मॉल में धोती पहनकर जाने पर पाबंदी है। यह हमारे समाज में मौजूद नस्लीय भेदभाव का एक और उदाहरण है।'
उन्होंने आगे बताया 'मॉल के गार्ड ने मेरे दोस्त को रोका। जब हमने इस मैनेजमैंट से बात की तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार किया कि हम धोती पहने शख्स को एंट्री नहीं दे सकते।'