फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: खुले में पेशाब करने से रोका तो कर दी युवक की हत्या, चार गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2021 05:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सचिन पाटील नाम के शख्स को एक युवक को खुले में पेशाब करने से रोकना महंगा पड़ गया और अपनी जान गंवानी पड़ गई। दरअसल सचिन ने एक युवक को खुले में पेशाब करने से रोकने की कोशिश की लेकिन इस बात पर दोनोें के बीच बहस हो गई और बात इतनी बिगड़ गई कि उस युवक ने सचिन की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


रबाले एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सचिन पाटिल (35) को सड़क पर गंभीर रूप से घायल पाया गया और फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि आकाश गायकवाड़ और उनके तीन दोस्तों ने खुले में पेशाब करने से रोकने पर पाटिल के साथ मारपीट की और उन्हें सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। सभी आरोपी को साठे नगर से भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें