फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: सोशल मीडिया से चोरी का तरीका सीखा, जिस बैंक से लिया कर्ज उसी को लूटकर चुकाया ऋण

Tue, 06 Oct 2020 09:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

आजकल सोशल मीडिया से सीखकर चोरी करने का चलन काफी तेज हो गया है। हाल ही में ओडिशा में एक ऐसी ही वारदात देखने को मिली, जिसमें चोरी करने का तरीका सोशल मीडिया से सीखा गया और चोरी को अंजाम दिया गया। हालांकि युवक ने उसी बैंक में चोरी की, जिससे उसने लोन लिया था।

विज्ञापन



दरअसल लॉकडाउन के दौरान ओडिशा के एक कारोबारी शख्स को काफी नुकसान हो गया, जिसके बाद उसने अपना लोन चुकाने के लिए दो बैंकों को लूटा। शख्स ने उसी बैंको को लूटा, जिससे उसने लोन लिया था। 

विज्ञापन


पिछले महीने शख्स ने सोशल मीडिया से चोरी का तरीका सीखकर 12 लाख रुपये चुराए थे। पुलिस ने भुवनेश्वर में कारोबार करने वाले युवक सौम्यरंजन जेना को गिरफ्तार किया है। जेना की शहर के बाहरी इलाके में साड़ी आदि सामान की दुकान थी। लॉकडाउन से पहले उसका नौ लाख रुपये का मासिक कारोबार था। 
विज्ञापन


युवक ने 19 लाख रुपये का लोन लिया था। लॉकडाउन में कारोबार बंद होने और ज्यादा नुकसान होने की वजह से उसने चोरी करने की योजना बनाई। सात सितंबर को शख्स ने टॉयगन से इंडियन ओवरसीज बैंक लूटा था। इसके बाद युवक ने पिस्टल खरीदी और 28 सितंबर को बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की। हालांकि लूट की कुछ रकम से उसने लोन का हिस्सा भी चुकाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें